उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1536 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इनमें मैकेनिकल ब्रांच के 1156 और इलेक्ट्रिकल के 380 पद शामिल हैं।कौन कर सकता है आवेदन?इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन upsssc.gov.in पर होगी।आवेदन की डेट:JE मैकेनिकल (1156 पद): 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक, करेक्शन 2 दिसंबर तकJE इलेक्ट्रिकल (380 पद): 6 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक, करेक्शन 4 दिसंबर तकआवेदन शुल्क: सभी कैटेगरी के लिए 25 रुपये योग्यता:उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है, जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। BTech वाले इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने गए हैं।परीक्षा पैटर्न:भर्ती के लिए 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी, जिसका समय 2 घंटे रहेगा। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। इसके अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय पदों की वरीयता देनी होगी।अन्य भर्ती:इससे पहले आयोग ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल में 412 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके आवेदन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेंगे।PET 2026 अपडेट:UPSSSC ने PET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 60 जिलों में दो शिफ्ट में होगी। यह सिर्फ सिटी इंटिमेशन है, एडमिट कार्ड बाद में आएगा।
दैनिकराष्ट्रीय