दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के कारण क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के बीच एमपी से होकर दिल्ली के लिए आवाजाही करने वाली 5 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें केवल एक दिन के लिए रद्द की गई हैं।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से ताजा अपडेट जरूर चेक कर लें।एमपी से दिल्ली जाने वाली ये 5 ट्रेनें रद्दपश्चिम मध्य रेलवे (WCR) द्वारा रद्द की गई ट्रेनें:    महाकौशल एक्सप्रेसजबलपुर- हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेसजबलपुर- हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेसभोपाल - हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेसकोटा - हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेसइनके अलावा मुंबई से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को भी 9 अक्टूबर को उसके शुरुआती स्टेशन से रद्द कर दिया गया है।CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे का फैसलापश्चिम मध्य रेलवे की ओर से यह कदम शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले उठाया गया है।जब रेलवे प्रवक्ता से पूछा गया कि क्या विरोध प्रदर्शन की वजह से ट्रेनें रद्द की गई हैं, तो WCR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने कहा कि हमारे पास विरोध प्रदर्शन के बारे में कोई सूचना नहीं है। हालांकि एक अलग सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ट्रेनें दिल्ली इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रद्द की गई हैं।नई दिल्ली और निजामुद्दीन पहुंचने वाली 38 ट्रेनें रद्दउत्तर रेलवे ने साफ किया है कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर पहुंचने वाली कुल 165 ट्रेनों में से 38 ट्रेनों को रद्द किया गया है। दिल्ली के दूसरे स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रहेगा।जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है।क्या है CJP का प्रोटेस्ट?गौरतलब है कि यह प्रदर्शन 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP की ओर से किया जा रहा है। CJP की ओर से SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।