यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। 52 गेंदों में दोहरा शतक और 28 छक्के देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद को यकीन ही नहीं हो रहा कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं।तनवीर ने एक टीवी चैनल पर कहा कि 15 साल के बच्चे के बाजुओं में इतनी ताकत नहीं हो सकती। उनके हिसाब से वैभव कम से कम 20-21 साल के हैं और उनका टेस्ट कराकर सच सामने लाना चाहिए।हालांकि वैभव की उम्र को लेकर सारे कागज पहले से साफ हैं। उनका जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है। स्कूल के कागजों और बर्थ सर्टिफिकेट में भी यही उम्र दर्ज है। बोन टेस्ट में भी उनकी उम्र सही पाई गई है।अब तो लोग यही कह रहे हैं कि तनवीर को अपनी बात कहने से पहले थोड़ी रिसर्च कर लेनी चाहिए थी, क्योंकि वैभव की पारी ने तो पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
दैनिकराष्ट्रीय