देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले बोतल बंद पानी में से एक बिसलेरी अब मुश्किल में फंसती दिख रही है क्योंकि खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा देखने वाली संस्था FSSAI ने बिसलेरी कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की इजाजत दे दी है और वजह है गोवा वाले प्लांट से उठाया गया पानी का सैंपल जिसे जांच के बाद सेहत के लिए ठीक नहीं माना गया। बात पिछले साल 30 सितंबर की है जब FSSAI की टीम ने गोवा में बिसलेरी के प्लांट से बोतल बंद पानी का सैंपल उठाया था और पहली जांच में पानी में ब्रोमेट नाम का केमिकल तय सीमा से थोड़ा ज्यादा मिला था नियम के हिसाब से ये 10 तक होना चाहिए था लेकिन सैंपल में 12 मिला यानी करीब 20 प्रतिशत ज्यादा। कंपनी ने इस रिपोर्ट को गलत बताया और दोबारा जांच की मांग की इसके बाद सैंपल को बड़ी लैब में भेजा गया वहां ब्रोमेट तो सीमा के अंदर आ गया लेकिन एक दूसरा केमिकल PAHs मिल गया इसी वजह से सैंपल को असुरक्षित बता दिया गया। अब बात करते हैं कि ये दोनों केमिकल कितने खतरनाक हैं तो ब्रोमेट पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले ओजोन की वजह से बन जाता है और दुनिया की कैंसर रिसर्च एजेंसी ने इसे कैंसर की आशंका वाले केमिकल की लिस्ट में रखा है जानवरों पर हुई रिसर्च में लंबे समय तक इसके संपर्क से किडनी और थायरॉइड में गांठ की बात सामने आई है लेकिन इंसानों में इससे कैंसर होता है इसका पक्का सबूत अभी तक नहीं मिला है। वहीं दूसरा केमिकल PAHs पेट्रोल डीजल लकड़ी जैसी चीजों के अधूरे जलने से बनता है और इसके कुछ टाइप कैंसर पैदा करने वाले माने जाते हैं अगर कोई लंबे समय तक इसके संपर्क में रहे तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या एक बोतल पीने से कैंसर हो जाएगा तो डॉक्टरों का कहना है कि एक बार ऐसा पानी पी लेने से तुरंत कैंसर नहीं होता खतरा तब होता है जब कोई लंबे समय तक लगातार ऐसा पानी पीता रहे और केमिकल की मात्रा भी ज्यादा हो फिर भी पानी में ऐसे केमिकल का मिलना ही चिंता की बात है। इस पूरे मामले पर बिसलेरी ने सारे आरोपों को गलत बताया है कंपनी का कहना है कि गोवा से कुल 6 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 5 पहली जांच में ही पास हो गए थे और बाद की जांच में भी ब्रोमेट सीमा के अंदर था कंपनी ने एक और मान्यता वाली लैब की रिपोर्ट का भी हवाला दिया है और कंपनी का कहना है कि उसे अभी तक कोई सरकारी नोटिस नहीं मिला है और उसका पानी पूरी तरह सेफ है। अब सवाल ये है कि क्या बाजार की सारी बोतलें खराब हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है अभी ये मामला सिर्फ एक सैंपल से जुड़ा है इससे ये नहीं कहा जा सकता कि दुकानों पर बिक रही हर बोतल खराब है अभी तो सिर्फ केस चलाने की इजाजत मिली है कोर्ट में दोष साबित होना अभी बाकी है लेकिन इस मामले के बाद लोगों के मन में बोतल वाले पानी को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं और FSSAI ने अब दूसरे ब्रांडों के पानी की भी जांच शुरू कर दी है।