शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी है। दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स 530 अंक चढ़कर 72,912 पर ट्रेड कर रहा था और 72,971 का दिन का हाई भी टच कर चुका है। निफ्टी 157 अंक की उछाल के साथ 22,712 पर पहुंच गया है।मार्केट अपडेट:1:00 PM: सेंसेक्स 72971 का हाई लगाकर 72912 पर, निफ्टी 22712 पर।12:12 PM: सेंसेक्स 72875 हाई के बाद 72765 पर। ट्रेंट टॉप गेनर बना हुआ है। कोटक बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, HUL, इंडिगो में तेजी। टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, ITC, TCS में 0.85% से 2.41% तक गिरावट।11:27 AM: सेंसेक्स 72832 हाई तक गया, अभी 72795 पर। ट्रेंट 11.42% चढ़कर 2869 रुपये पर। NSE पर 2309 शेयर हरे में, 1030 लाल में। 90 शेयरों में अपर सर्किट।10:45 AM: टाटा ग्रुप का ट्रेंट 11.77% उछलकर 2878 रुपये पर, सेंसेक्स का टॉप गेनर। कोटक बैंक 3.51%, रिलायंस 1.76%, HUL 1.40% ऊपर।9:15 AM: बाजार की मजबूत ओपनिंग, सेंसेक्स 125 अंक ऊपर 72508 पर खुला, निफ्टी 47 अंक ऊपर 22603 पर।ग्लोबल संकेत: गिफ्ट निफ्टी 22,663 पर, पिछले बंद से 81 अंक ऊपर। WTI क्रूड 89-90 डॉलर के आसपास। अमेरिकी बाजार में Dow 90 अंक ऊपर, S&P 0.7% ऊपर, Nasdaq 1% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर बंद।कल का बाजार: सोमवार को सेंसेक्स 472 अंक (0.66%) चढ़कर 72,382 पर और निफ्टी 133 अंक (0.60%) बढ़कर 22,555 पर बंद हुआ था।एक्सपर्ट के 6 पिक्स (1-2 हफ्ते के लिए):आजाद इंजी. - Buy 2927, Target 3280/3350, SL 2660किर्लोस्कर ऑयल - Buy 2244, Target 2520/2650, SL 2025आदित्य इन्फोटेक - Buy 3990, Target 4400/4480, SL 3592थायरोकेयर - Buy 542, Target 600, SL 515कार्बोरंडम - Buy 1267, Target 1400, SL 1200मिधानी - Buy 440, Target 475, SL 420
दैनिकराष्ट्रीय