Ircon International को नया वर्क ऑर्डर मिलने से आज शेयर बाजार में हलचल तेज हो गई। कंपनी ने बताया कि उसे East Central Railway से 862.46 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसी खबर के बाद स्टॉक में 7% की तेजी देखने को मिली।कंपनी को यह काम Son Nagar - Andal प्रोजेक्ट में करना है, जहां तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का कंस्ट्रक्शन होना है। यह एक EPC प्रोजेक्ट है जिसे एक साल में पूरा करना है।शेयरों में उछालBSE पर Ircon का शेयर आज 107.80 रुपये पर खुला। खुलते ही खरीदारी बढ़ी और भाव 111.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह सोमवार की क्लोजिंग 104.75 रुपये से करीब 7% ऊपर था। हालांकि दोपहर 12 बजे तक यह तेजी थोड़ी कम हुई और शेयर 1% की मामूली बढ़त पर ट्रेड करने लगा।निवेशक क्या करें?लंबे समय से इस PSU स्टॉक में सुस्ती है। आज की तेजी सिर्फ खबर आधारित रही। टेक्निकल चार्ट पर भी स्टॉक अभी वीक जोन में है। इसलिए नया दांव लगाने से पहले रिस्क का ध्यान रखें। एक्सपर्ट सलाह है कि जल्दबाजी में खरीदने से बचें और कंपनी के अगले तिमाही नतीजों का इंतजार करें।FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी दूसरी तिमाही में FII ने अपनी हिस्सेदारी 4.61% से बढ़ाकर 4.62% कर दी है। म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग भी 0.29% से बढ़कर 0.31% हुई है।परफॉर्मेंस कैसी रही?लॉन्ग टर्म होल्ड करने वालों को घाटा हुआ है। 1 साल में शेयर 39% गिरा है, 2 साल में 53% और 3 साल में 29% टूटा है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स 9.22% चढ़ा है। हालांकि 5 साल पहले निवेश करने वालों को अभी भी 126% का रिटर्न मिला है, जो सेंसेक्स के 19% रिटर्न से काफी ज्यादा है।
दैनिकराष्ट्रीय