राज्यसभा चुनाव 2026 की तैयारी जोरों पर है। BJP ने सोमवार को 8 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दो नाम कटने की हो रही है - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा।दोनों का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है और संविधान के अनुसार 6 महीने तक संसद सदस्य न रहने पर मंत्री पद छोड़ना पड़ता है। इसलिए कयास लग रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है।इससे पहले रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी राज्यसभा में वापस नहीं भेजे गए हैं और मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। मतलब 4 मंत्रियों की जगह खाली हो रही है और 4 नए चेहरों की एंट्री हो सकती है।नई लिस्ट में BJP ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को टिकट दिया है। इसमें OBC से 3, दलित से 2, ब्राह्मण से 2 और ठाकुर से 1 चेहरा है।