देश में जनगणना के दूसरे चरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार जनगणना पहले से काफी अलग और डिजिटल होने वाली है। सरकार ने इसके लिए 40 सवालों की लिस्ट जारी कर दी है।कब से शुरू होगी गणना?16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) का मौका मिलेगा, जहां आप खुद census पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की डिटेल भर सकते हैं। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। एक प्रगणक को सिर्फ 180 घर ही दिए जाएंगे।इस बार क्या नया है?1. 4 शादियों तक का हिसाब: वैवाहिक स्थिति के साथ-साथ घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं, यह भी पूछा जाएगा। अगर किसी ने एक से ज्यादा शादी की है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी।2. लिव-इन का ऑप्शन: पहली बार सरकार ने साफ किया है कि अगर लिव-इन में रहने वाला कपल अपने रिश्ते को स्थायी और स्थिर मानता है तो वे खुद को जनगणना में 'विवाहित' के तौर पर दर्ज करा सकते हैं। यह उनकी खुद की घोषणा पर आधारित होगा। चाहे ऑनलाइन भरें या घर आए गणनाकर्मी को बताएं।3. जाति पहली बार: एससी, एसटी के साथ-साथ ओबीसी और सामान्य जाति की जानकारी भी ली जाएगी।4. डिजिटल से बैंक तक: आधार नंबर, मोबाइल नंबर, वोटर ID, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक खातों की संख्या, कोविड वैक्सीन कहाँ लगी, डिजिटल साक्षरता है या नहीं - ऐसे सवाल भी पहली बार पूछे जाएंगे।40 सवाल कौन से हैं? व्यक्ति का नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, शादी के समय उम्र, पति/पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, पढ़ाई, काम, व्यवसाय, उद्योग का प्रकार, जन्म स्थान, अंतिम निवास, पलायन का कारण, स्थायी पता, जीवित बच्चों की संख्या, आदि।
दैनिकराष्ट्रीय