ऑल टाइम हाई से गिरने के बाद आजाद इंजीनियरिंग का शेयर फिर से डिस्काउंट पर आ गया है, लेकिन एक्सपर्ट अभी भी इस पर बुलिश हैं।शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.53% गिरकर 2860.05 रुपये पर बंद हुआ। ICICI सिक्योरिटीज ने इस पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1900 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने टारगेट FY29 की कमाई के आधार पर तय किया है।ब्रोकरेज के मुताबिक हैदराबाद में GE वर्नोवा के लिए 15,200 वर्ग मीटर में बनी दो नई यूनिट्स कंपनी की सबसे बड़ी क्षमता वृद्धि है। अब GE के लिए 3 खास यूनिट्स समेत कुल 6 यूनिट्स चालू हो चुकी हैं।शेयर ने पिछले 6 महीने में 85% और 1 साल में 77% का रिटर्न दिया है।गौरतलब है कि इस कंपनी में सचिन तेंदुलकर ने 5 करोड़ रुपये लगाए थे। लिस्टिंग पर उनका निवेश बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये हो गया था। उनके पास 4.38 लाख शेयर थे।Q1 FY26 में कंपनी का मुनाफा 20.2% बढ़कर 35.7 करोड़ और रेवेन्यू 26% बढ़कर 172.5 करोड़ रुपये रहा।